ओबामा से तलाक लेने की तैयारी कर चुकी थीं मिशेल!

किताब के मुताबित दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कड़वाहट का यह पल सन 2000 में तब आया था, जब मिशेल ने ओबामा को शिकागो से प्रतिनिधि सभा के चुनाव नहीं लड़ने की सलाह दी, लेकिन वे नहीं माने। किताब में कहा गया है कि तब शिकांगो से ओबामा की करारी हार के बाद मिशेल हतनी क्षुब्ध हो गयी थी कि तलाक के कागजात तक तैयार करा लिए थे।
मिशेल को इस बात से तकलीफ थी कि बराक ने बॉबी रूश जैसे दिग्गज नेता के सामने चुनाव नहीं लड़ने की उनकी सलाह की अनदेखी की। किताब के मुताबित तब दोनो की शादी के महज आठ साल हुए थे। मिशले इतने तनाव में आ गयी कि उनके दोस्त डरने लगे थे कि कही मिशेल आत्महत्या न कर ले।
चुनाव में मिली करारी हार के बाद ओबामा काफी निराश थे, और कर्ज में डूब गये थे। उनको यह डर सताने लगा था कि कही उनका राजनीतिक करीयर समाप्त न हो जाए। ऐसे में अपना दुख बांटने की चाहत लिए वह मिशेल के पास पहुंचे, लेकिन उन्हें पत्नी की कोई सहानुभूति नहीं मिली। उसके चुनाव हारने के कारण से परिवार वित्तीय संकट में आ गया था।
उस स्थिति में दोनों की शादी टूटने के कगार पर आकर खड़ी हो गयी थी। उस दौरा ओबामा ने अपने दोस्तों को बताया कि वे और मिशेल तलाक के बारे में सोच रहे है। बाद में दोनों ने मिलकर अपना तनाव दूर किया और 2005 के चुनाव में ओबामा सीनेट का चुनाव जीते। इसके बाद मिशेल का भरोसा ओबामा पर फिर से कायम हो गया।












Click it and Unblock the Notifications