कैदी को नहीं दी छुट्टी, हवालाती भूख हड़ताल पर

सिवानी निवासी सत्यवान को अदालत ने करीब नौ महीने पहले हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उनके पिता अमर सिंह की बुधवार शाम मौत हो गई। सत्यवान ने अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल प्रशासन से अनुमति मांगी थी। मगर प्रशासन ने उन्हें छुट्टी नहीं दी। इससे दुखी हो सत्यवान सुबह ही भूख हड़ताल पर बैठ गया।
जानकारी मिलने पर जेल के अन्य कई हवालाती भी सत्यवान के पक्ष में आ गए। वे भी सत्यवान के साथ सुबह से लेकर रात तक भूख हड़ताल पर रहे। जेल अधीक्षक शिशुपाल ने बताया कि नियमों के अनुसार जिस कैदी को सजा सुनाए एक साल पूरा नहीं हुआ हो उसे पैरोल पर नहीं भेजा जा सकता।
वहीं सत्यवान को अदालत ने करीब नौ महीने पहले ही उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसलिए हमने सत्यवान को उनके बाप के अंतिम संस्कार में जाने की अनुमति नहीं दी। इसके अलावा जेल के किसी अन्य कैदी के भूख हड़ताल पर बैठने की जानकारी मेरे पास नहीं है। यह कोरी अफवाह है। समाचार लिखे जाने तक इन हवालातियों ने भूख हड़ताल खत्म नहीं की थी।












Click it and Unblock the Notifications