सांसद कामेश्वर बैठा के चलते राजधानी एक्सप्रेस में सुधरेगा खाना

आपको बता दें कि पिछले शुक्रवार को नई दिल्ली से रांची जा रही रांची राजधानी एक्सप्रेस में खाना खाने के बाद 60 लोग बीमार हो गए थे। जिन्हें उल्टी और दस्त होने लगी थी। यात्रियों को खाना कानपुर से इलाहाबाद के बीच दिया गया था। जब ट्रेन मुगलसराय पहुंची तो सभी का इलाज किया गया जिसमें 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे पलामू के झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद कामेश्वर बैठा अभी तक अस्पताल में भर्ती हैं।
रेलवे के कुछ अधिकारियों ने मंगलवार की शाम अस्पताल में कामेश्वर बैठा से मुलाकात की। कामेश्वर बैठा ने इस दौरान रेलवे के अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई तथा कहा कि इससे तो लोगों को जान ही चली जाएगी। रेलवे के अधिकारियों ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। साथ ही इस बात की सूचना दी की इसके लिए एक जांच कमेटी भी गठित की है।
हालांकि उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट अभी नहीं आई है, लेकिन हमने इस एजेंसी पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे और कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खाने में शिकायत के आधार पर लाइसेंस रद करने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। अब कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही रेलवे अपने खान पान नीति की पुनर्समीक्षा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications