मिशन एडमिशन : डीयू बेचेगा 10 कालेजों से भी फार्म
दिल्ली
(ब्यूरो)। दिल्ली विश्वविद्यालय 4 जून से प्रवेश प्रक्रिया को आरंभ करने जा रहा है। इसके तहत वह आफलाइन और आनलाइन दोनों ही मोड का प्रयोग कर रहा है। पहली बार इस तरह की प्रक्रिया शुरू करने वाला दिल्ली विश्वविद्यालय शहर के 15 डाकघरों के अलावा 10 कालेजों से भी फार्म की बिक्री की योजना बनाया है जिससे छात्रों को फार्म के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़े। id="toptextpromo">दिल्ली
विश्वविद्य़ालय के डीन प्रोफेसर जेएम खुराना ने कहा कि हम लोग केवल डाकघरों में काउंटर पर फार्म देने का विचार कर रहे थे पर कुछ लोगों ने इसपर आपत्ति की तो हमलोगों ने फैसला किया कि 15 डाकघरों के अलावा 10 कॉलेजों को इसके लिए हरी झंड़ी दे दी जाए। जिससे फार्म के सेंटरों में वृद्धि की जा सके। खुराना ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्य़ालय का पहला कट ऑफ मार्कस 26 जून को घोषित आएगा। इस तरह कुछ पांच कटआफ मार्कस तैयार होंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पांचवा
कटआफ मार्कस 10 जुलाई को आएगा औऱ सत्र की शुरुआत 23 जुलाई से होगी। एक कटआफ और दूसरे कटआफ मार्कस के बीच में 3 दिन का समय रहेगा और इन तीन दिनों के भीतर ही छात्रों को प्रवेश लेना होगा। जब उनसे पूछा गया कि तीन दिन कम समय नहीं है तो उन्होंने कहा कि नहीं प्रवेश लेने के लिए तीन दिन का समय बहुत होता है।











Click it and Unblock the Notifications