अवैध खनन: येदियुरप्पा, 2 बेटे और दामाद के घर सीबीआई की रेड

अवैध खनन के मामले पर सीबीआई ने यह छापेमारी की। येदियुरप्पा समेत उनके बेटे और दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जांच के लिए 9 सदस्यों की स्पेशल टीम बनाई है। येदियुरप्पा के खिलाफ पहले से ही सीबीआई जांच चल रही है और इसी को देखते हुए एफआईआर दर्ज की गयी है।
गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच करने का आदेश दे दिया था। येदियुरप्पा पर आरोप लगा है कि उन्होंने जिस खनन कंपनी का पक्ष लिया था, उसने इसके बदले में उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा संचालित प्रेरणा ट्रस्ट को बड़ी मात्रा में अनुदान दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने ओबलापुरम खनन मामले में यह आदेश दिया है। आदेश सुनाते हुए कोर्ट ने सीबीआई से कहा कि वह तीन अगस्त को रिपोर्ट पेश करे। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि बाकी किसी भी अदालत में इससे संबंधित सारी सारी कार्यवाही पर रोक लगी रहेगी।
अवैध खनन घोटाले में येदियुरप्पा पर पद का दुरूपयोग करने और अपने परिवार को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले पर सीईसी का गठन किया गया था।
गौरतलब है कि अवैध खनन और भ्रष्टाचार के मामले में येदियुरप्पा के हाथ से कर्नाटक की सत्ता तक चली गयी थी, और उनको जेल तक जाना पडा था। उन्हें कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक गंवानी पड़ी। फिलहाल येदियुरप्पा दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोशीश में कोई दम नजर नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications