एमडीयू के 6 एथलीट भारतीय टीम में
रोहतक।
श्रीलंका के कोलंबो शहर में आयोजित होने वाली जूनियर एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के छ: एथलीटों का चयन भारत की राष्ट्रीय एथलेटिक्स टीम में हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. आर.पी. हुडडा ने एथलीटों को शुभकामनाएं दी। चयनित एथलीट में सचिन, सुमित मलिक, संदीप लठवाल, संजीव, अंकित तथा ज्योति शामिल हैं। id="toptextpromo">ये
एथलीट 9 जून से 12 जून तक भाग लेंगे। गौरतलब है कि ये सभी एथलीट विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स प्रशिक्षक रमेश सिन्धु तथा प्रशिक्षक धर्मवीर के पास विश्वविद्यालय खेल परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनका चयन 8 मई से 10 मई तक पुणे में आयोजित जूनियर फेडरेशन प्रतियोगिता के दौरान हुआ। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सचिन
400 मीटर तथा 4 x 400 मीटर रिले दौड़ में, सुमित मलिक 400 मीटर तथा 4 x 400 मीटर रिले दौड़ में, संदीप लठवाल 4 x 400 रिले दौड़ में, संजीव 4 x 400 मीटर रिले दौड़ में, अंकित 5000 मीटर दौड़ में, तथा ज्योति 800 एवं 1500 मीटर दौड़ में भाग लेंगे।











Click it and Unblock the Notifications