एक हजार साल में खत्म हो जाएगा जापान

Japan
दिल्ली( ब्यूरो)। जिस तरह जापान की आबादी घट रही उससे महज एक हजार साल में जापान का वजूद हमेशा के लिए धरती से खत्म हो जाएगा। जापान में जन्मदर में गिरावट भयावह स्थिति में पहुंच गई है। जनगणना पर काम करने वाले सिडनी के मुताबिक जापान में 14 साल के बच्चों की संख्या एक करोड़ साठ लाख है. हर सौ सेकेंड में एक की संख्या कम हो जाती है। यही रवैया रहा तो एक हजार साल बाद जापान में कोई बच्चा नहीं रहेगा मतलब जापान का वजूद खत्म ।

युवाओं की जीवनशैली में आए बड़े बदलावों को जापान की घटती जनसंख्या का कारण कहा जा रहा है। कई जापानी युवा अब परिवार नहीं बसा रहे है।. उन्हें लगता है कि परिवार उनकी जीवनशैली और करियर पर के लिए खतरनाक है। इससे पहले जापान सरकार की अपनी रिपोर्ट में कहा गया था कि कि अगले 60 साल में जापान की आबादी 33 फीसदी कम हो जाएगी,. जो बच रहेंगे उनमें भी ज्यादातर बूढें होंगे। जापानी स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि 2060 तक देश की आबादी घटकर 8.67 करोड़ रह जाएगी। अगर इसके बाद भी यही दशा जारी रही तो 2110 तक जापान में सिर्फ 4.92 करोड़ लोग बचे रहेंगे. फिलहाल जापान की जनसंख्या 12.77 करोड़ है।

सरकार के मुताबिक अगले 50 साल में जापान की महिलाओं की औसत उम्र 90 साल से ज्यादा हो जाएगी. यानी हर महिला 90 साल से ज्यादा जिएगी। जापान में पुरुषों की औसत उम्र फिलहाल 80 साल है. 2060 तक पुरुषों की औसत उम्र 84.19 साल हो जाएगी। संस्थान की प्रमुख सेंडई के मुताबिक पांच मई 3011 को जापान का अंत हो जाएगा। जापान में जन्म दर में गिरावट 1975 में शुरू हुई थी। जब यह घट कर दो से नीचे पहुंच गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+