नवीन चावला को दिल्ली का गवर्नर बनाने की तैयारी

Former Election Commissioner Navin Chawla
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में 2014 में विधानसभा चुनाव होने हैं पर शीला सरकार और कांग्रेस अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना की विदाई के मद्देनजर दिल्ली के राज्यपाल भवन में वह नवीन चावला को भेजने जा रही है जिससे उसे आगामी चुनावों में भी मदद मिल सके।

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी पर सियासी गलियारों में चर्चा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल के पद पर नए व्यक्ति की ताजपोशी होगी। सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना को केंद्र सरकार में किसी महत्वपूर्ण पद पर भेजे जाने की तैयारी है। उनके स्थान पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला को दिल्ली का उपराज्यपाल बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि केंद्र चावला को दिल्ली की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का मन बना चुका है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार ने अपने कई राज्यपाल बदले थे। जिसमें अल्वा को उत्तराखंड से स्थानांतरित करके राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया था। वहीं एसपीजी के पूर्व प्रमुख बीवी वांचू को गोवा का नया राज्यपाल बनाया गया था। ईएसएन नरसिम्हन को आंध्र प्रदेश और के शंकर नारायणन को महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+