मदर्स डे पर बेटे ने की मां-पिता की निर्मम हत्या

इतना ही नहीं सबूत मिटाने व हत्या का किसी को भी पता न चल सके दोनों के शवों को अंदर कमरे में चारपाई पर लेटाकर उन पर करोसिन डालकर आग के हवाले कर फरार हो गया। आग लगने से दोनों शव इतनी बुरी तरह से जल गए की उन्हें पहचानना भी कठिन हो गया। हत्या होने का पता ग्रामीणों को तब चला जब सुबह घर के अंदर से धुआं बाहर निकलते हुए देखा। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई में भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी भतीजे अमित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा दिया गया।
डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने बताया कि हुल्लाहेड़ी निवासी 17 वर्षीय अमित को नशे की लत थी।। जिसका उसकी मां गुड्डी व पिता रामपाल विरोध करते थे। हत्या का कारण माता-पिता द्वारा नशे के लिए पैसा न देने का कारण हो सकता है। हालांकि असलियत का पता हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा। पुलिस को घटना की सूचना गांव के सरपंच ने दी।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया है, ताकि उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। मदर्स डे पर कलयुगी बेटे एवं एक बहन के भाई अमित की दरिंदगी का शिकार हुए मां गुड्डी व पिता रामफल का वह इक्कलौता पुत्र है। रामफल ने अपनी लाडली के पीले हाथ कुछ समय पहले ही कर दिए थे। परिजनों ने रामफल की लाडली को उसकी ससुराल से माता-पिता के बीमार होने की सूचना देकर बुलाया गया। मां-बाप की भाई द्वारा हत्या किए जाने का पता चलने पर वो होश हवास खो बैठी। गांव में बेटे द्वारा मां-बाप की हत्या करने की सूचना आग की तरह फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications