अब विदेश से ला सकेंगे सिर्फ 1 किलो सोना

इस विषय पर तर्क रखते हुए सरकार का कहना है की इस योजना से घरेलू आभूषण उद्योग पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। आपको बता दें की वर्तमान समय में विदेश में सोना भारत की अपेक्षा काफी सस्ता है । साथ ही ये पूंजी निवेश का एक बड़ा ही प्रभावशाली माध्यम है।
सरकारी प्रवक्ता ने कहा है की पहले यह सीमा 10 किलोग्राम थी, लेकिन अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण व्यापार महासंघ ने इसके दुरूपयोग होने की शिकायत की थी। इसके चलते सीमा को घटाकर अब 1 किलोग्राम कर दिया गया है।
अगर आकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2009 से सोने के आयात में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आपको बता दें की वर्ष 2009-10 में 850985 किलो सोना आयात किया गया जो वर्ष 2010 में बढ़कर 969736 किलोग्राम पर पहुंच गया था। अगर एक नजर सिर्फ इसी वर्ष आयात किये गए सोने पर डालें तो वर्ष 2011-12 में फरवरी तक 986126 किलोग्राम सोना विदेश से भारत लाया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications