निर्मल बाबा के खिलाफ दर्ज हो धोखाधड़ी का मुकदमा: कोर्ट

लखनऊ की अदालत ने बच्चों की याचिका पर बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि निर्मलजीत सिंह नरूला र्ऊ निर्मल बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। लखनऊ पुलिस कोर्ट के इस आदेश का पालन कर आज बाबा पर केस दर्ज करेगी। कुछ दिन पहले लखनऊ पुलिस ने इस केस को निराधार बताकर एफआईआर दर्ज करने से मना कर दी थी, जिसके बाद से बच्चों को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था।
अब देखने यह है कि पहले एफआईआर से इंकार करने वाली पुलिस इस मामले की जांच किस तरह करती है। एफआईआर कराने वाले बच्चे उत्तर प्रदेश कैडर के पुलिस आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की बेटी तान्या और बेटा है। बाबा पर लोगो की भावनाओं से खिलवाड़ और भगवान का भय दिखाकर ठगी करने का आरोप लगाया गया है।
इसपर लखनऊ के डीआईजी आशुतोष पांडेय ने कहा था कि उनके अनुसार बाबा ने एफआईआर कराने वाले बच्चों के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं की है इस कारण उनपर केस दर्ज करने का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद बच्चें अदालत जा पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications