पुलिस कप्तान का विवादास्पद बयान, लड़कियां पकडूं या चोर

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इन दिनों विवादास्पद बयानों के कारण चर्चा में हैं। बुधवार को संत कबीनगर के एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे जिले में 70 फीसदी मामले लड़की भगाने के आते हैं। मैं लड़कियां पकड़ूं या चोर? विभाग लड़की पकड़ते पकड़ते परेशान है। वहीं मंगलवार को सहारनपुर के डीआईजी एसके माथुर ने कहा था कि अगर मेरी बहन किसी के साथ भागी होती तो मैं उसे गोली मार देता या खुद मर जाता।
उधर पुलिस अधिकारियों के विवादास्पद बयानों ने अखिलेश सरकार की मुश्किलें खड़ी कर दी है। विपक्ष को भी मौका मिल गया है और चर्चा दिल्ली तक होने लगी है। ऐसे में अखिलेश यादव ने 18 मई को कानून व्वस्था की समीक्षा करने के लिये पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक भी बुला ली है। वहीं उत्तर प्रदेश के आला पुलिस अधिकारी तथ्यों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं, जबकि सामाजिक संगठन पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications