दिल्ली में महिलाओं का राज

Sheila Dikshit
दिल्ली (ब्यूरो)। एमसीडी चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी मेयरों ने अपना अपना पद ग्रहण कर लिया है। इसके बाद अब शुरू हो गई है पेशबंदी जिससे अपने अपने इलाके का विकास हो सके। इसी क्रम में मंगलवार की शाम एमसीडी उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी की मेयर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से मिलने पहुंचीं औऱ उन्होंने शीला से नगर के विकास के लिए पैकज की मांग की। यहीं नहीं उन्होंने शीला के साथ कदम दर कदम मिलाने का भी आश्वासन दिया।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की नव निर्वाचित तीनों मेयर उत्तरी एमसीडी की मीरा अग्रवाल, पूर्वी की डॉ. अन्नपूर्णा मिश्रा और दक्षिणी की सविता गुप्ता ने मुख्यमंत्री से भेंट कीं। भेंट में उन्होंने अपनी बात रखीं तो मुख्यमंत्री ने भी स्वच्छ दिल्ली, ग्रीन दिल्ली की बात याद दिलाई।

एक अधिकारी ने बताया कि तीनों मेयरों को शीला दीक्षित ने बधाई दी औऱ कहा कि वे अपने इलाके को खास ध्यान रखें। यदि सरकार से उन्हें कुछ मदद की दरकार हो तो वे निसंकोच कहे। इसके बाद अपनी प्रारंभिक दिक्कतों को इन तीनों मेयरों ने बारी बारी से बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कुछ बेलआउट पैकेज की भी मांग की जिससे उनके सपनों की दिल्ली को स्वरूप दिया जा सके। इसपर मुख्यमंत्री ने विचार का आश्वासन दिया है। आपको बता दें कि एमसीडी पर पिछले पंद्रह साल से भाजपा का कब्जा है वहीं सरकार पर कांग्रेस की। इसलिए दोनों आपसी टसल से काम करते हैं जिससे एक दूसरे के साथ रार बना रहता है। अब जबकी मेयर भी महिला हैं और मुख्यमंत्री भी महिला। इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि दिल्ली के विकास में ये चारों महिलाएं अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+