यूपी के गोंडा में भाजपा विधायक के पुत्र की हत्या

विधायक पुत्र ने पार्किंग विवाद में एक गार्ड पर रिवाल्वर तान दी तो गार्ड ने भी राइफल निकालकर गोली चला दी जिससे विधायक पुत्र की मौत हो गयी जबकि गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रदेश के गोण्डा जिले की कटरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी विधायक बावन ङ्क्षसह के पुत्र सोनू उर्फ गौरव सिंह की गोण्डा शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। विधायक के बेटे को गोली मारे जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया।
पुलिस के अनुसार विधायक बावन सिंह का पुत्र गौरव कार लेकर आर.एन. पाण्डेय नॄसग होम गया हुआ था। नर्सिंग होम के सामने गौरव अपनी कार खड़ी करना चाहता था लेकिन गार्ड ने उसे ऐसा करने से मना किया। गार्ड का तर्क था कि नर्सिंग होम के सामने वाहन खड़े करना मना है।
गार्ड की बात सुनकर गौरव आक्रोषित हो गया और गार्ड पर विधायक पिता की धौंस दिखाने लगा। कुछ ही देर में दोनों में बहस शुरू हो गयी जिसे देखते हुए गौरव ने रिवाल्वर निकालकर गार्ड पर तान दी। रिवाल्वर देखते ही गार्ड ने भी अपनी रायफल तान दी। गौरव ने गार्ड गोली चला दी जिससे गार्ड बुरी तरह से घायल हो गया।
गौरव द्वारा गोली चलाए जाने के बाद गार्ड ने भी फायर कर दिया जिससे गौरव की मौत हो गयी। घटना के बाद लोगों ने दोनों को चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया जबकि गार्ड की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग होम को घेर लिया तथा हंगामा किया। मामले की नजाकत को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications