मुंबई हमलों के मास्‍टरमाइंड सईद को नहीं बख्‍शा जाएगा: हिलेरी

US Secretary of State Hillary Clinton
नई दिल्‍ली। भारतीय दौरे पर आई अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने आज (मंगलवार) देश के विदेश मंत्री एस एम कृष्‍णा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनके इस दौरे से दोनों देशों के बीच कई मुद्दो पर आम सहमति भी बनती नजर आ रही है। मुंबई हमले पर हिलेरी ने कहा कि हाफिज शईद को नहीं बख्‍शा जाएगा।

ईरान मसला, पाकिस्‍तान में आतंकवाद मामला सहित दोनों देशों से जुडे़ मामलों पर अपने हित को देखते हुए दोस्‍ती की वकालत की।

हिलेरी ने भारत को अपना महत्‍वपूर्ण सहयोगी बताया जोकि ईरान को उसकी परमाणु हथियारों से दूर कर सकता है। भारत ईरान से तेल का आयात कम कर रहा था हिलेरी ने इसका स्‍वागत किया।

हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि आतंकवादी संगठन अलकायदा का सरगना अयमान अल जवाहिरी पाकिस्तान में है। पाकिस्तान के ऐबटाबाद में पिछले साल दो मई को ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद इजिप्ट मूल के कट्टरपंथी अल-जवाहिरी ने अलकायदा की कमान संभाली थी। पाकिस्‍तान को यह ध्‍यान रखना चाहिए कि उसकी जमीन का इस्‍तेमाल आतंकवाद के लिए न हो सके।

मुंबई हमले के बारे में उन्‍होंने कहा कि हाफिज सईद उसका मास्‍टरमाइंड रहा है और हम उसे प्रत्‍यक्ष बनाना चाहते है। समुद्री डकैती पर भी हिलेरी और कृष्‍णा के बीच वार्ता हुई। हिलेरी ने अफगानिस्‍तान के प्रति भारत के कदम को सही बताते हुए कहा कि भारत ईरान के मामले पर हमारा सहयोग करेंगा। ईरान का परमाणु हथियारों तक पहुंचना पूरा विश्‍व के लिए खतरनाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+