कंपनी बदलने पर नहीं बदलेगा पीएफ अकाउंट नंबर

Call Center
दिल्ली (ब्यूरो)। जिस तरह आप बिना नंबर बदले टेलीकॉम कंपनी बदल सकते हैं, ठीक उसी प्रकार जल्‍द ही आप ऐसी ही सुविधा नौकरी में दिये जाने वाले पीएफ अकाउंट के लिए मिलेगी।

अब आप अपने फोन नंबर की तरह ही पीएफ अकाउंट को भी सहेज कर रख सकते हैं। बताया जा रहा है कि ईपीएफओ (इंप्लॉयी प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन) पोर्टेबल अकाउंट नंबर देने की योजना बना रहा है, जिसमें आपको नौकरी बदलने की सुविधा के साथ ही साथ उसमें स्थायित्व भी होगा।

यानी आप नौकरी तो बदलेंगे पर आप का अकाउंट नहीं बदलेगा। सूत्रों ने बताया कि ईपीएफओ इसके लिए एक सॉफ्टवेयर बनवा रहा है जिसकी मदद से संबंधित कंपनियां ऑनलाइन ही काम कर सकेंगी।

इस सुविधा का लाभ संगठित क्षेत्र में काम कर रहे करीब पांच करोड़ लोगों को मिलेगा। हालांकि इससे पहले ईपीएफओ ने एक यूनीक नबंर देने का प्लान बनाया था पर उसे रद्द कर दिया गया। यानी अब पीएफ एकाउंट को आपके पैन नंबर, यूआईडी नंबर या जनसंख्या रजिस्टर नंबर के साथ जोड़ दिया जाएगा। सेंट्रल प्रॉविडेंट फंड के एक अधिकारी ने बताया कि इस बाबत सलाहकार की नियुक्त की प्रक्रिया पाइपलाइन में है जल्द ही किसी कंपनी को इसके लिए अधिकृत कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+