हरियाणवी महिलाएं हो रही हैं बांझपन की शिकार

Infertility increases in Women
चंडीगढ़। हरियाणवी महिलाओं की प्रजनन क्षमता में तेजी से कमी आ रही है। हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में रहने वाली युवतियों में ग्रामीण क्षेत्रों की युवतियों के मुकाबले बच्चा पैदा करने का क्षमता का कम होना चिंता का विषय बन रहा है। चिकित्सकों के अनुसार प्रजनन क्षमता कम होने के पीछे मुख्य रूप से गर्भपात तथा गर्भ निरोधकों का बढ़ता प्रयोग कहा जा सकता है। ग्रामीण महिलाएं शहरी महिलाओं की अपेक्षा अशिक्षित तथा जागरूक न होने की वजह से शहरी महिलाओं की अपेक्षा प्रजनन क्षमता ज्यादा मजबूती रखती है।

जानकारी मुताबिक, हरियाणा व पंजाब में महिलाओं की प्रजनन क्षमता के संबंध में संयुक्त राष्ट्र जन संख्या कोष की ओर से तैयार की गई एक रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि पिछले एक दशक दौरान ही महिलाओं की प्रजनन क्षमता में कमी आई है और हरियाणवी महिलाओं में बांझपन 25 प्रतिशत तक बढ़ गया है। रिपोर्ट मुताबिक प्रथम और द्वितीय सर्वे के बीच की अवधि के दौरान 15 से 49 वर्ष की महिलाओं में बच्चे पैदा करने की कुल क्षमता टी आर एफ 2.9 से गिरकर 2.2 रह गई है।

इस से लगभग 25 प्रतिशत गिरावट 16 वर्ष पहले महिलाओं में 4 बच्चे पैदा करने की क्षमता थी, जो अब तीन बच्चे पैदा करने की स्थिति में आ गई है और यह स्थिति निरंतर बढ़ती जा रही है। चिकित्सक इस संदर्भ में बेटे की चाह में कन्या भ्रूण हत्या को भी इस श्रेणी में रखते है, जिसके चलते आधुनिक ढंग से गर्भ गिराये जाने से महिलाओं की प्रजनन क्षमता कमजोर हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+