मर्जी के खिलाफ हुई शादी तो पति का सिर कलम कर डाला

Murder
लखनऊ। जिस व्यक्ति के साथ अग्नि के सात फेरे लेते हुए जनम-जनम तक उसका साथ देने की कसमें खायीं पलक झपकते ही उसी पति का सिर धर से अलग कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना को चंदौली के चकिया गांव में एक महिला ने अंजाम दिया।

महिला अपने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि हां उसने ही अपने पति का खून किया है क्योंकि यह विवाह उसकी मर्जी के खिलाफ हुआ था। पुलिस को उसने बताया कि इस कत्ल में उसका साथ उसके पुराने प्रेमी ने दिया था।

चंदौली के चकिया गांव की रहने वाले एकता उर्फ गोल्डी(18) का विवाह कुछ दिन पूर्व चक्रधर(25) से हुआ था। बताया जाता है कि एकता इस शादी से खुश नहीं थी क्योंकि वह किसी और से विवाह करना चाहती थी लेकिन घर वालों ने जबरन उसका विवाह चक्रधर से करा दिया था। एकता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रात में अपने पति का कत्ल कर दिया।

चक्रधर जब रात के वक्त अपने कमरे में आया तो एकता ने धारदार हथियार से अपने पति का गला काट दिया। पति की हत्या करने के बाद उसने भागने या शोर मचाने का प्रयास नहीं किया वह वहीं कमरे में बैठी रही। सवेरे जब चक्रधर कमरे से बाहर नहीं आया तो लोगों ने उसे आवाज दी लेकिन दरवाजा भीतर से बंद था।

घर के अन्य ने मिलकर दरवाजा खुलवाया और भीतर प्रवेश किया तो देखा कि चक्रधर खून से लथपथ पड़ा हुआ थी और एकता वहीं बैठी थी। घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एकता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि हत्या एकता ने ही की है। एकता ने खुद भी कबूल किया कि उसी ने अपने पति की हत्या की है। उसने पुलिस को बताया कि यह हत्या उसने प्रेमी के साथ मिलकर की। पुलिस ने एकता को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है वह अभी फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+