आईईसी के विदाई समारोह में जमकर थिरके तकनीकी छात्र

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में बीते दिनों इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंड कम्‍यूनिकेशन (ईसी) के अंतिम वर्ष के छात्रों को समारोह में विदाई (फेयरवेल) दी गई। इस फेयरवेल पार्टी में ईसी तृतीय वर्ष के छात्रों (बैच- वर्ष 2009 -2013) ने साबित कर दिया कि वह जितनी तत्‍परता के साथ मशीनों से खेल सकते हैं, उतने ही आगे सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में भी रह सकते हैं।

इस समारोह में ईसी तृतीय वर्ष और अंतिम वर्ष के छात्रों ने खूब धूम मचाया और अपने सीनियर्स के उज्‍जवल भविष्‍य की कामना करते हुए उन्‍हें विदाई दी। कार्यक्रम की शुरूआत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंड कम्‍यूनिकेशन के विभागाध्‍यक्ष प्रो.दिनेश सिंह ने दीप प्रज्‍जवलित कर किया। विगम फेयरवेल में तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने नाटक, संगीत और नृत्‍य जैसे सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति दी।

IEC Fairwell

इस कार्यक्रम में प्रस्‍तुत किए गए प्‍यार का पंचनामा नामक नाटक ने जमकर तालियां बंटोरी। नाटक के मुख्‍य पात्र में जिशान अंजुम और सहायक पात्रों में शुभम श्रीवास्‍तव, जाग्रथ, सौरभ जायसवाल, अंकित श्रीवास्‍तव, आयुषि सिंह और भानु प्रियंका थे। कार्यक्रम के दौरान मौजूद विभागाध्‍यक्ष प्रो. सिंह ने नाटक की जमकर तारीफ की और छात्रों का हौसला आफजाई किया। वहीं प्रत्‍युष प्रसाद ने आई हेट लव स्‍टोरी गाने पर डांस कर शमा बांध दिया।

कार्यक्रम के सजावट ने वहां मौजूद सभी का दिल जीत लिया। सजावट के लिये खासतौर पर विकास कुमार पटेल और शिवानी भान की जमकर तारीफ हुई। समारोह में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्‍मृति चिन्‍ह भेट करने के साथ ही साथ टाइटिल भी दिये गये। समारोह में पेपर डांस जैसे रोचक गेम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजकों में तृतीय वर्ष के छात्र शुभम श्रीवास्‍तच, रोहित ओमर, धर्मेंद्र सिंह, अमित त्रिपाठी, शिवेन्‍द्र सिह, नेहा अग्रवाल और विभा पंत शामिल थे। इस फेयरवेल पार्टी का प्रायोजक मीमीयो तक‍नीकि कंपनी ने किया था। समारोह के दौरान ईसी विभाग के अन्‍य प्रोफेसर भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+