बंगारु लक्ष्मण मामले ने बंद की भाजपा की बोलती

वहीं इस मामले ने भारतीय जनता पार्टी की बोलती बंद कर दी है। वहीं कांग्रेस भी इस मामले पर भाजपा पर प्रहार करने में पीछे हटती नहीं दिख रही है।
कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि बंगारु लक्ष्मण का दोषी पाया जाना दुनिया को नसीहत देने वाले लोगों यानी भाजपा के नेताओं को इस पर जवाब देना ही होगा। खैर इस मामले ने विपक्षी दल की असलियत सामने ला दी है। उनके पास अब कोई जवाब नहीं होगा।
वहीं भाजपा के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि अगर घोटालों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी किसी मामले पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की, जबकि भाजपा हमेशा से हर मामले को ढकने की कोशिश करती रही है। खैर भाजपा के किसी अन्य नेता की ओर से एक भी बयान नहीं आया है।
बंगारु लक्ष्मण को दोपहर ढाई बजे फैसला सुनाया जाना है। 72 वर्षीय बंगारू ने स्वास्थ्य आधार पर यह कहकर नरमी बरते जाने का आग्रह किया कि उनकी दो बार बाईपास सर्जरी हो चुकी है और उन्होंने पहली बार अपराध किया है।












Click it and Unblock the Notifications