एड्स पीड़ित पति ने पत्नी को गोली मार की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश में आगरा के खंडौली इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को एड्स हो गया था। एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी उसे कुछ दिन पहले ही मिली थी जिसे लेकर उसका व उसकी पत्नी का आए दिन झगड़ा हुआ करता था।
लोगों को कहना था कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था और उसे डर था इस बीमारी के चलते उसकी एक दिन मौत हो जाएगी जिसके बाद बाइ उसकी पत्नी दूसरी शादी कर लेगी। दूसरी ओर पत्नी उसे इस बात का ताना देती थी कि यह रोग उसके गलत कामों की वजह से हुआ है जिसे उसे भुगतना ही होगा। रोग के चलते उसकी पत्नी धीरे-धीरे उससे दूरियां बना रही थी।
पुलिस के अनुसार आगरा के खंदौली इलाके के जे.के. नगर में रहने वाले लिपिक की पत्नी कुछ समय पूर्व अपने मायके आयी थी जिसके बाद वह भी अपनी ससुराल आ गया। उसका व उसकी पत्नी हिमा का बीमारी को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा काफी बढ़ जाने के बाद उसने गुस्से में उसने पत्नी को गोली मार दी जो उसके चेहरे पर लगी।
गोली लगने के बाद पत्नी वहीं गिर गयी। पत्नी को मरा समझकर उसने खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाजें सुनकर घर के अन्य लोग उनके कमरें में पहुंचे तो देखा कि पति पत्नी लहूलुआन जमीन पर पड़े है। पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है जबकि बाबू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications