सचिन के दम पर सियासत चमकाना चाहती है कांग्रेस: शिवसेना

शिवसेना के प्रवक्ता और सामना के संपादक संजय राउत ने मीडिया वार्ता दौरान कहा कि कांग्रेस इस समय विवादों में फंसी है जिसके कारण वह ध्यान बाटने का काम कर रही है। उसका मन कभी भी पवित्र नहीं रहता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही अपने फायदे के बारे में सोचती है। अब कांग्रेस कोशीश कर रही है कि वह सचिन की लोकप्रियता को भुनाकर सत्ता पर एक बार फिर काबिज हो।
संजय ने कहा कि यह गलत है कही ऐसा होने से सचिन कांग्रेसी ना बन जाएं। सचिन को सबसे पहले भारत रत्न दिया जाना चाहिए। कही ऐसा न हो कि राज्यसभा सदस्यता के नाम पर भारत रत्न के साथ भी खेलवाड़ न किया जाए। राउत ने कहां कि कांग्रेस पार्टी इस समय चारों ओर से विवादों में फंसी है और सबका ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रही है।
कांग्रेस जान बूझकर सचिन का सियासी इस्तेमाल करना चाहती है। उन्होंने सचिन के लिए कहा कि हम नहीं चाहते की वह कांग्रेस पार्टी से जुडे़। उन्हेंने सचिन के लिए कहा कि कांग्रेस उन पर अपनी सियासत चमकानी चाहती है इसलिए अगर वह राज्यसभा की सदस्यता स्वीकार कर ले तो भी उनको कांग्रेस से दूर ही रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications