निर्मल बाबा पर लगा 1000 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Nirmal Baba
पटना। विवादों में फंसे निर्मल बाबा की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। बाबा के खिलाफ बिहार के अररिया जिले के हाफिजगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। निर्मल बाबा के एक भक्‍त ने यह मामला दर्ज कराया है, उसने उनपर ठगी और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि बाबा की वजह से उसको काफी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ झारखंड में एक याचिका दायर कर कहा गया है कि बाबा ने धोखाधड़ी करके 1000 करोड़ रूपये कमाये है।

झूठ और आस्‍था का सहारा लेकर उन्‍होंने धोखाधड़ी की है। सूत्रों के अनुसार ऐसी खबर आ रही है कि अगर कोर्ट ने इजाजत दे दी तो निर्मल बाबा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो सकता है। मीडिया में आई खबरों के बाद निर्मल बाबा का कारोबार चौपट होता जा रहा है। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट में निर्मल बाबा के खिलाफ जनहिज याचिका दायर हुई थी।

याचिका में कहा गया है क‍ि बाबा ने सुविधान के अनुच्‍छेद 21 और 25 का उल्लंघन का उल्‍लंघन किया है। उन्‍होंने कहा कि बाबा ऐसी धोखाधड़ी करके सन 2002-03 से जनता को लूटकर पैसा कमा रहे है। उस पैसे को बाबा देश और विदेश के विभिन्‍न व्‍यवसाय में निवेश करते है।

गौरतलब है कि तीसरी आंख से दुनिया देखने वाले और हाथ उठाकर लोगों पर कृपा की बारिश करने वाले निर्मल बाबा के जिंदगी में अबकुछ भी नॉर्मल नहीं है। जैसे-जैसे बाबा के टीआरपी में कमी आई है वैसे-वैसे बाबा के चढ़ावे में भी खासा गिरावट देखने को मिल रहा है। सीधे शब्‍दों में कहे तो निर्मल बाबा करोड़ो से लाखों पर आ गये हैं। निर्मल बाबा के निर्मल दरबार के नाम से खुले खाते में (नंबर 1546002100023105) में भक्तों की ओर से जमा की जा रही राशि में लगातार गिरावट आ रही है।

भड़ास फॉर मीडिया की मानें तो गिरावट का यह सिलसिला 11 अप्रैल से शुरू हुआ है। इसी दिन प्रभात खबर और उसके बाद टीवी चैनलों में निर्मल बाबा के बारे में खबरें आनी शुरू हुई थी। निर्मल दरबार के नाम से खुले उनके बैंक खाते में सोमवार को मात्र 21.5 लाख रुपये जमा किये गये। जबकि 11 अप्रैल से पहले उनके खाते में प्रतिदिन औसतन एक से सवा करोड़ के बीच रुपये जमा किये जाते थे।

आपको बताते चलें कि बीते 7 अप्रैल को ढाई करोड रुपये जमा कराये गये थे। इस दिन ही निर्मल बाबा ने उन पैसों में साढ़ सात करोड़ रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किया था। चुकी 8 अप्रैल को रविवार था और बैंक बंद था मगर 9 अप्रैल को भक्‍तों ने निर्मल बाबा के खाते में चार करोड़ रुपये जमा कराये थे। इसी दिन बाबा ने इस खाते से 3.12 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये थे। 12 अप्रैल से बाबा के खाते में पैसे आने कम हो गये। 12 अप्रैल को को 84 लाख, 13 अप्रैल को 43 लाख और 16 अप्रैल को 21.5 लाख रुपये निर्मल दरबार के खाते में जमा किये गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+