सर्वश्रेष्‍ठ लोक प्रशासन के लिए गुजरात को प्रधानमंत्री पुरस्‍कार

Manmohan Singh, Ram Kumar
नई दिल्‍ली। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल साशन और बेहतरीन प्रबंधन के लिए गुजरात को दो राष्‍ट्रीय स्‍तर के प्रधानमंत्री पुरस्‍कार से नवाजा गया है। पुरस्‍कार है प्राइ‍म मिनिस्‍टर अवार्ड फॉर एक्‍सीलेंस इन पब्लिक एडमिनि‍स्‍ट्रेशन। यह पुरस्‍कार सर्वश्रेष्‍ठ लोक प्रशासन और जल प्रबंधन के लिए दिया गया है।

जीएसडब्‍ल्‍यूएमए यानी गुजरात स्‍टेट वॉटरशेड मैनेजमेंट अथॉरिटी वो संस्‍था है, जो राज्‍य में पर्यावरणीय संतुलन बनाये रखने के लिए जल का विभाजन करती है। संस्‍था के एक कार्यक्रम "पार्टिसिपेटरी वॉटरशेड मैनेजमेंट प्रोग्राम" को यह अवार्ड दिया गया है। इसके अंतर्गत प्राकृतिक संसाधनों को ध्‍यान में रखते हुए जल को पूरे राज्‍य में जरूरतों के मुताबिक छोड़ा जाता है, ताकि प्राकृतिक हरियाली बनी रहे, किसान अच्‍छी फसल काट सकें और शहरों में पानी की किल्‍लत नहीं हो। यही नहीं वर्षा जल संचयन भी इस योजना का हिस्‍सा है और इन सभी में गुजरात सबसे आगे निकल गया है।

यही नहीं जमीन के अंदर के पानी को रिचार्ज करने की तकनीक में, मिट्टी को अधिक से अधिक उपजाऊ बनाये रखने में और बंजर जमीन पर फसल उगाने के मामले में भी गुजरात कहीं आगे निकल गया है। इन सबके लिए प्रधानमंत्री ने शनिवार को यह पुरस्‍कार दिया। गुजरात सरकार की ओर से जीएसडब्‍ल्‍यूएमए के सीईओ राम कुमार ने यह पुरस्‍कार ग्रहण किया।

इस मौके पर प्रमुख सचिव (वन एवं पर्यावरण) एसके नंदा, प्रमुख सचिव (एआरटीडी) अरविंद अग्रवाल, अतिरिक्‍त प्रमुख सचिव (वन) राजीवा, रेजीडेंट कमिश्‍नर भारत लाल समेत कई वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+