अब स्टेशनों पर शिष्टाचार सिखाएंगे फेसबुक फ्रेंड्स

दरअसल, नॉर्दर्न रेलवे ने अपनी छवि सुधारने के लिए फेसबुक पर अकाउंट ओपन किया हुआ है। लोगों को शिष्टाचार सिखाने व स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए फेसबुक फ्रेंड्स की मदद ली जाएगी। नॉर्दर्न रेलवे ने इसकी शुरुआत फरीदाबाद के ओल्ड, न्यू टाउन और बल्लभगढ़ स्टेशन से जून की गर्मियों में हो रही है। दूसरे चरण में गाजियाबाद, गुडग़ांव और दिल्ली से लगते दूसरे स्टेशनों को लिया जाएगा।
इस समय रेलवे के पेज से 7,380 लोग जुड़ चुके हैं जो रेलवे को अच्छी-बुरी जानकारियों से अवगत करा रहे हैं। इसका फायदा उठाकर रेलवे अब फेसबुक फे्रंड्स को रेल मित्र बनाने जा रही है। फरीदाबाद में वैसे रेल मित्रों की संख्या 35 है, लेकिन इस शहर से करीब 700 लोग इस साइट से जुड़े हैं। अव्यवस्थाओं को देख रेलवे ने फेसबुक के जरिए अच्छी बुरी जानकारियों से अवगत कराने वाले फेंड्स की मदद लेने की योजना बनाई है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी का कहना है कि फेसबुक से बनने वाले रेल मित्र को बैच और स्लोगन टी शर्ट भी दी जाएगी।
ऐसे करेंगे रेल मित्र कार्य
डेली लोकल ट्रेनों से अप-डाउन करने वाले यात्रियों को ही रेल मित्र बनने का मौका मिलता है। बशर्ते उसके खिलाफ कोर्ट में कोई आपराधिक मामला न चल रहा हो। रेल मित्र का काम ट्रेन में होने वाली किसी आपराधिक घटना के बारे में आरपीएफ को सूचित करना है। रेल मित्र के बनने के साथ ही उन्हें कुछ अधिकार भी दिए जाते है, जैसे की लेडीज कोच में चढऩे वाले पुरुष यात्रियों को उतारना और रेलवे लाइन पार करने वाले को आरपीएफ थाने पहुंचाना।
फेसबुक फ्रेंड्स बनने के लिए आपको फेसबुक पर दिल्ली डिविजन के होम पेज पर जाकर रेल मित्र बनने की इच्छा जताते हुए कमेंट के साथ अपना मोबाइल नंबर लिखना होगा। इसके लिए आपका फेसबुक अकाउंट होना जरूरी है। आगे का का सारा कार्य रेलवे खुद कर लेगा। रेलवे खुद आपको फोन कर आगे की प्रक्रिया समझाएगा और आपको ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़े इसके लिए तमाम विकल्प भी सुझाएगा।
रेल मित्र बनने के लिए जरूरी है कि आप लोकल ट्रेनों से डेली अप-डाउन करते हों। अगर आप रेलवे के डेली पैसेंजर नहीं है और रेल मित्र बनना चाहते है तो भी मायूस होने की जरूरत नहीं है। क्लीन दिल्ली डिविजन कैंपेन के तहत कोई भी व्यक्ति रेल मित्र के लिए अप्लाई कर सकता है। इतना ही नहीं आपको रेलवे स्टेशनों को क्लीन रखने के लिए भविष्य में चलाए जाने वाले कैंपेन का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications