संसद में तलब होंगे टीम अन्ना के अर्जुन 'केजरीवाल'

केजरीवाल के खिलाफ संसद की अवमानना की लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से शिकायत करने वाले शाजापुर- देवास संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने आज भोपाल में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल द्वारा दिये गये जवाब का गहन अध्ययन किया जा रहा है तथा जवाब के गुणदोषों के आधार पर जांच के बाद उन्हें संसद में भी बुलाया जा सकता है।
वर्मा ने ये भी कहा कि केजरीवाल ने सांसदों को बलात्कारी एवं अपराधी तो कहा ही है, लेकिन उन्हें इस बात से सबसे अधिक पीडा हुई जब केजरीवाल ने ये तक कह दिया कि आजकल देश की संसद ही सबसे ज्यादा समस्या बनती जा रही है।
उन्होंने ये भी कहा कि जिस संसद में जवाहरलाल नेहरु, सरदार वल्लभ भाई जैसे सांसद बैठे हों उसी के बारे में इस प्रकार के शब्द किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किये जा सकते हैं। कारण बताते हुए उन्होंने इसे राष्ट्र गौरव से जोड़ डाला वर्मा ने बताया कि उन्होने अपनी शिकायत में सबूत के तौर पर अरविंद केजरीवाल के भाषणों की सीडी तथा अन्य चीजें भी जमा कराईं हैं तथा अब केजरीवाल द्वारा दिये गये स्पष्टीकरण की गुणदोष के आधार पर जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications