कोर्ट ने आरुषि की मां नुपुर की मुश्किलें बढ़ाईं

इस फैसले से सीबीआई को जहां बड़ी राहत मिली है उससे नूपुर की परेशानियां बढ़ गई हैं। सूत्रों का कहना है कि कोर्ट के इस फैसले के बाद अब सीबीआई को नूपुर को गिरफ्तार करने के लिए कुछ समय मिल गया है।
गौरतलब है कि आज सुनवाई के वक्त नूपुर तलवार कोर्ट में नहीं आई थीं। आपको बता दे कि अदालत में आज सुनवाई के दौरान सीबीआई ने दांतों की डाक्टर नुपुर के खिलाफ वारंट को बढ़ाने के लिए आग्रह किया था, जिसके बाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट को बढ़ा दिया।
सीबीआई ने कहा कि चूंकि नूपुर के खिलाफ जारी किए गए गैर जमानती वारंट की अवधि बुधवार को खत्म हो रही है, इसलिए उसके (नूपुर) के खिलाफ नया गैर जमानती वारंट जारी किया जाए ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके। हालांकि नूपुर तलवार के वकील ने सीबीआई की इस अर्जी का विरोध किया।
वकील का कहना था कि नूपुर की जमानत अर्जी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है और सीबीआई को नूपुर की गिरफ्तारी से रोका गया है। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने 30 अप्रैल तक नूपुर तलवार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications