राम जन्म भूमि पर आतंकी हमले की धमकी

जिला जज रामवृक्ष यादव को डाक से यह पत्र बीती शाम मिला। उन्होंने पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा को सौंप दिया है। लखनऊ से आए इस पत्र में दोनों स्थलों को विस्फोट कर उड़ाए जाने की धमकी दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है। उन्होंने कहा कि पत्र की जांच के लिए डीआईजी लखनऊ से सिफारिश की गई है।
एसएसपी ने कहा कि जांच-पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस अफसर अभी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। गौरतलब हो कि रामनवमी मेले से पहले 22 मार्च को भी दोनों स्थलों को विस्फोट कर उड़ाने के धमकी भरे पत्र से सकते में आए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कचहरी परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए थे।
महाराष्ट्र के भिवंडी से अब्दुल करीम नामक युवक द्वारा भेजे गए पत्र की जांच अभी पूरी नहीं हो सकी थी कि दोबारा दोनों स्थलों को उड़ाए जाने की धमकी से भरा पत्र आ गया।












Click it and Unblock the Notifications