मुलायम ने शुरू की दिल्ली की ओर कूच करने की तैयारी

मुलायम सिंह ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आपकी बात सुनेंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि जनता से जो भी वायदे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कमीं भी नहीं रहेगी। सरकार और जनता से सीधा संवाद कायम किया जाएगा। उनहोंने कहा कि कार्यकर्ता तय करें कि 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को सभी सीटों पर जीत दर्ज करानी है इसके बाद दिल्ली की सत्ता भी सपा के हाथ होगी।
सपा प्रमुख ने कहा कि जनता का विश्वास सरकार पर है तथा जनता पर सरकार के कामकाज और कार्यकर्ताओं व नेताओं के आचरण का बहुत असर पड़ेगा। विरोधी घात लगाए बैठे हैं कि कैसे इस बहुमत की समाजवादी पार्टी सरकार को बदनाम करें अत: सभी सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि विरोधी तत्व झूठे प्रचार कर रहे हैं, इस सबसे सावधान रहना होगा। इस सरकार को छह माह तक काम करने का मौका देना चाहिए।
मुलायम ने कहा कि बसपा के कुशासन की वजह से प्रदेश में बिजली पानी की समस्या गम्भीर हो गई है। सरकार इसमें सुधार के प्रयास कर रही है। जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से कराह रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीनें नीलाम नहीं होने दी जाएगी। मुसलमानों की आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति में सुधार के लिए सच्चर और रंगनाथ आयोग की सिफारिश लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि दरगाहों के संरक्षण के लिए स्पेशल पैकेज आवंटित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications