हत्यारे अजमल कसाब की मेहमान नवाजी़ में खर्च हुए 25 करोड़

यह बात हम नहीं महाराष्ट्र के गुहमंत्री आरआर पाटिल ने महाराष्ट्र विधानसभा के सामने कसाब पर हुए समस्त खर्चे का कच्चा-चिट्ठा खोला है। जिससे यह पता चलता है कि कसाब की गिरफ्तारी से लेकर अब तक उसकी खातिरदारी में 25 करोड़ रूपये खर्च किये जा चुके है। पाटिल ने 29 फरवरी 2012 तक के खर्च का ब्यौरा विधानसभा को सौप दिया है।
जेलों में सुरक्षा के इंतजाम को लेकर पाटिल ने बताया है कि कसाब की सुरक्षा, खाने पीने और मेडिकल पर अब तक करोड़ो रूपये खर्च किये जा चुके है। पाटिल ने बताया कि कसाब के खाने-पीने पर अब तक 34,975 रुपये, मेडिकल पर 28,066 रुपये खर्च हो चुके हैं। इस 25 करोड़ में से सबसे ज्यादा खर्च कसाब की सुरक्षा पर किए गये है।
कसाब को जिस जेल में रखा गया है उसको बुलेट प्रूप बनाने में करीब 5 करोड़ 25 लाख रूपये खर्च किये गये है। महाराष्ट्र पुलिस के जो अधिकारी और कर्मचारी कसाब की सुरक्षा में तैनात है, उनके वेतन में लगभग 1,22,18,406 रुपये सरकार ने खर्च किये है। इतना ही नहीं इसके आलावा भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को भी कसाब की सुरक्षा में लगाया गया है, जिसके कारण 19 करोड़ 28 लाख रुपये खर्च हुए है।












Click it and Unblock the Notifications