सीबीआई के खिलाफ बाजी पलटने के चक्‍कर में नुपुर

Nupur Talwar
नोएडा। आखिर कहां हैं आरूषि की मां नुपुर तलवार? यह एक ऐसा सवाल है जिसका पिछले 24 घंटे से भी ज्‍यादा वक्‍त से कोई जवाब नहीं मिल पाया है। जी हां, मौजूदा परिस्थितियों के मुताबिक नुपुर को फरार माना जा रहा है लेकिन उनकी तलाश में सीबीआई अभी तक खाली हाथ है। गाजियाबाद की विशेष अदालत ने नूपुर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है।

सीबीआई ने नुपुर की तलाश में बुधवार को उसके कई ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन नाकामी हाथ लगी। कानूनी तौर पर नूपुर तलवार के पास दो ही विकल्प हैं। पहला या तो वह खुद सरेंडर कर दें या गाजियाबाद अदालत के फैसले को बड़ी अदालत में चुनौती दें। इस बीच खबर यह भी है कि सीबीआई नूपुर तलवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने पर विचार कर रही है। लुकआउट नोटिस जारी होने पर नूपुर देश छोड़कर नहीं जा सकेंगी। आज दोपहर तक लुकआउट जारी किया जा सकता है।

इन सबके बावजूद कई ऐसे सवाल उठ रहे हैं जिनपर चर्चा लाज़मी है। आखिर कोर्ट की अवमानना क्‍यों कर रही हैं नुपुर तलवार? सीबीआई को देखकर क्‍यों फरार हो गई नुपुर तलवार? क्‍या आरू‍षि और हेमराज के मर्डर में नुपुर तलवार शामिल हैं? इन सबका जवाब तो नुपुर के गिरफ्त में आने और सीबीआई के पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा। मगर फरारी के पीछे नुपुर की एक प्री प्‍लानिंग समझ में आ रही है।

आपको बता दें कि अगर सीबीआई नुपुर को गिरफ्तार करती है तो वह उनसे कड़ाई से पूछताछ करेगी। ऐसा करने के पीछे सिर्फ एक कारण है कि सीबीआई पहले ही अपने क्‍लोजर रिपोर्ट में तलवार दंपत्ति को इस मर्डर मिस्‍ट्री का आरोपी घोषित कर चुकी है। मगर नुपुर की प्‍लानिंग के बारे में जैसा कि हम सोच रहें हैं अगर वैसा हुआ तो नुपुर आज शाम तक खुद ही सरेंडर कर देंगी।

नुपुर ऐसा इसलिये करेंगी क्‍योंकि सरेंडर के बाद कोर्ट उन्‍हें न्‍यायिक हिरासत में भेज देगा। इसके बाद सीबीआई उनसे पूछताछ नहीं कर सकेगी। हां अगर सीबीआई को पूछताछ करना है तो वह कोर्ट में फिर से याचिका दायर कर फैसला तक का इंतजार करना होगा। तबतक हो सकता है कि नुपुर तलवार गाजियाबाद कोर्ट के इस फैसले को बड़ी अदालत में चुनौती दे दें और साथ ही साथ जमानत की भी बात बन जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+