चार धाम यात्रा के लिए रेलवे ने निकाला विशेष पैकेज
दिल्ली
(ब्यूरो)। रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष पैकेज तैयार किया है। इस पैकेज की अवधि 23 अप्रैल से 8 जुलाई है। तीर्थयात्रियों को हरिद्वार, दिल्ली, मुंबई, पुणे, इंदौर और अहमदाबाद से चार धाम यात्रा के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि पैकेज सस्ता नही है। एसी डिब्बे और बेहतर भोजन और सुविधाओं के साथ चार धाम के पुण्य कमाने के लिए 25 से 30 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। id="toptextpromo">रेलवे
की संस्था आईआरसीटीसी ने गर्मियों के दौरान तीर्थ यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए विशेष सुविधा शुरू करने का फैसला लिया था, जिस पर अब विभाग के शीर्ष अधिकारियों की मुहर लग चुकी है। पंद्रह दिन के इस विशेष पैकेज में आईआरसीटीसी यात्रियों को एसी थ्री डिब्बे में आरामदायक सफर के साथ-साथ उनकी पसंद का खाना भी मुहैया करवाएगी। इसके अलावा रेल स्टेशन से तीर्थ स्थानों तक टैक्सी का प्रबंध भी रेलवे के ही जिम्मे होगा। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह सुविधा विशेषकर बुजुर्ग यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। हालांकि कम उम्र के श्रद्धालु भी इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मुसाफिरों
की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने आठ दिन का बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा का पैकेज भी बनाया है।मुंबई, पुणे, इंदौर और अहमदाबाद से चारधाम की यात्रा का लाभ लेने के लिए प्रति यात्री को 25,000 से 30,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं सिर्फ बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए मुसाफिरों को प्रति व्यक्ति के हिसाब से लगभग 19,000 से 23,000 रुपये देने पड़ेंगे। अधिकारी ने बताया कि इन पैकेजों का फायदा वे यात्री भी उठा सकते हैं जिनके साथ उनके परिवार के सदस्य नहीं जा रहे हों क्योंकि आईआरसीटीसी यात्रा के दौरान मुसाफिरों को एस्कार्ट भी उपलब्ध कराएगा।











Click it and Unblock the Notifications