टेबल पर लजीज व्यंजनों के लिए कम पड़ गई जगह

Manmohan Singh and Asif Ali Zardari
दिल्ली (ब्यूरो)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के सम्मान में लजीज व्यंजनों का एक ऐसा समां बधां कि टेबल पर इसकी जगह कम पड़ गई। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया था। खरबूजे और पुदीने के सूप से शुरू होने वाला सिलसिला जैतून, मुर्ग सीक और गोश्त बर्रा कबाब पर आकर भी नहीं ठहरा। सबसे मंहगे किस्म का झींगा भी पेश किया गया। जरदारी ने मांसहारी भोजन का ज्यादा आनंद लिया।

चाहे दक्षिण भारत का विशुद्ध मसाला डोसा हो या पूरब की मिठाई संदेश, सात रेस कोर्स में सजी खाने की मेज पर शायद सिर्फ जगह ही की कमी थी। शाकाहारियों के वास्ते पनीर जलफरेजी, मकई पालक, मूंग दाल तड़का और सब्ज बिरयानी के साथ कई तरह की रोटियां थाली की शोभा बढ़ा रहीं थी। खाने के मेन्यू में भारत के हर क्षेत्र का स्वादिष्ट खाना था । चाहे दक्षिण भारत का मिनी मसाला डोसा, मांसाहारी डोसा भी। पूरब की मिठाई संदेश हो या फिर उत्तर का लोकप्रिय कबाब हो ।खाने की शुरूआत ठंडे खरबूजे और पुदीने के सूप से हुई । उसके बाद सरसों के फूल, सब्ज शामी कबाबऔर मिनी मसाला डोसा पेश किये गये।

मांसाहार में जैतूनी मुर्ग सीक और गोश्त बर्रा कबाब शामिल किये गये । मिनी मसाला डोसा की मांसाहार किस्म भी पेश की गयी।उन्हें करेली दाल गोश्त, मटन, मुर्ग कोफ्ता मखनी, चिकन, सिकंदरी खुश्क रान और रोटी भी पेश की गयी । कच्ची गोश्त बिरयानी भी भोजन में शामिल थी। शाकाहारियों के लिए तोरी भुजिया, पनीर जलफरेजी और मकई पालक भी रोटी के साथ लगाये गये । मूंग दाल तडका और सब्ज बिरयानी भी पेश हुई । मीठे में गुड का संदेश, फिरनी, ताजे फल जरदारी और उनकी टीम को पेश किये गये । लजीज खाने के बाद प्रतिनिधिमंडल को चाय और काफी की भी पेशकश की गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+