दारा सिंह फर्जी मुठभेड़ मामले में बीजेपी विधायक गिरफ्तार

Arrested
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेन्द्र राठौड दारा सिंह फर्जी मुठभेड प्रकरण में पूछताछ के लिए आज केन्दीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जयपुर कार्यालय में पेश हुए। राठौड ने इससे पहले भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा अरुण चतुर्वेदी, नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे समेत पार्टी विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि मुझे जबरदस्ती दारिया फर्जी मुठभेड में फंसाया जा रहा है। जबकि मुझे दारा सिंह की शक्ल तक नहीं पता है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि राठौड को बेवजह फंसाया जा रहा है। सीबीआई की अगली कार्यवाही के बाद पार्टी इस मुददे पर विचार कर निर्णय करेगी। राठौड बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा अरुण चतुर्वेदी, भाजपा विधायकों, पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं के जुलूस के रूप में प्रदेश कार्यालय से रवाना होकर सीबीआई कार्यालय पंहुचा। राठौड सीबीआई कार्यालय में प्रवेश कर गये जबकि पार्टी नेता कार्यालय के बाहर रहे। इधर सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार राजेन्द्र राठौड को पूछताछ के लिए आज सीबीआई कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था।

राठौड पूछताछ के लिए सीबीआई अधिकारियों के सम्मुख पेश हो गये है। गौरतलब है कि 23 अक्टूबर 2006 को राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने मानसरोवर थाना इलाके में दारा सिंह उर्फ दारिया सिंह को फर्जी मुठभेड में मार दिया था। सर्वोच्च न्यायालय ने मृतक दारा सिंह की पत्नी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले की जांच सीबीआई को सौपीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+