भंवरी संग मजे लूटने वाले महिपाल व मदेरणा पहुंचे अलग-अलग जेल

अाधिकारिक सूत्रों की मानें तो नर्स भंवरी देवी हत्याकांड की जांच कर रहे केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में एक अर्जी लगाकर महिपाल मदेरणा और मलखान सिंह को जोधपुर जेल से अन्यत्र स्थानान्तरित करने का अनुरोध किया था। सीबीआई ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा था कि दोनों अभियुक्त गवाहों को डरा धमका कर मामले की जांच के काम को प्रभावित कर रहे हैं।
मालूम हो कि इस प्रकरण में राजस्थान फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनावाई कल से शुरु हो गई है। महिपाल और मलखान सिंह के अलावा इस पूरे मामले में सीबीआई ने 13 लोगों को दोषी बनाया है। मालूम हो कि अपहरण के बाद भंवरी देवी की हत्या का दी गई थी। जांच में जो बातें सामने आ रही थी वैसा ही हुआ और सीबीआई ने भंवरी देवी के बैंक लॉकर से सैकड़ों सीडियां बरामद की जिसमें मलखान और मदेरणा के साथ उसके अंतरंग संबंधों की फिल्म थी। इस पूरे प्रकरण में सीबीआई ने मामले से पर्दा उठाते हुए मदेरणा और मलखान को मास्टरमाइंड करार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications