माया के पुलिसवाले करा रहे हैं यूपी में अपराध: आजम

Senior Samajwadi Party leader and UP minister Mohammad Azam Khan
रामपुर। प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने बढ़ते अपराधों के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, 'प्रदेश सरकार को बदनाम कराने के लिए कुछ पुलिस वाले क्राइम करा रहे हैं। यह बसपा शासनकाल के हैं, जो पांच साल में अपराध पर कंट्रोल करना भूल गए।' दरअसल, रामपुर गंज कोतवाली क्षेत्र के बरेली गेट निवासी बीमा कंपनी के सेवानिवृत्त अधिकारी जमीर अहमद के घर के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी समेत 28 लाख का माल साफ कर दिया था।

वह एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर शनिवार को हरिद्वार से लौटे तो घटना की जानकारी हुई। चोरी की सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री आजम खां रविवार को जमीर अहमद के घर पहुंचे थे। वह घटना की जानकारी लेकर जैसे ही पीड़ित परिवार के घर से निकले गंज कोतवाल राजीव कुमार गौतम सामने पड़ गए। आजम ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि अब तक चोर क्यों नहीं पकड़े गए। तभी वहां मौजूद लोगों ने शिकायत कर दी कि पुलिस की मिलीभगत से इलाके में सट्टा और जुआ हो रहा है। थाने में शरीफ आदमी को खड़ा होना पड़ता है, जबकि सटोरियों और स्मैक का धंधा करने वालों को कुर्सी दी जाती है।

इस पर मंत्री के नजदीक खड़ीं अपर पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी और सीओ सिटी आरके गौतम पर बिफर पड़े। उन्होंने कहा, 'देख रहे हैं आप... यह है आपकी पुलिस।' फिर बोले ये सभी बसपा शासनकाल के पुलिस वाले हैं। पांच साल में पुलिस क्राइम कंट्रोल करना भूल चुकी है। बसपा शासनकाल के पुलिस वाले ही हमारी सरकार की छवि खराब करना चाहते हैं। कुछ को बदल दिया है और जो नहीं सुधरे तो उन्हें भी जल्द बदल देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+