हर बुधवार लगेगा अखिलेश का जनता दरबार

अखिलेश यादव के इस एलान से प्रदेशवासी काफी खुश हैं। मायावती प्रदेश की जनता से जितना दूर रहना पसंद करती थीं वर्तमान मुख्यमंत्री अलिखेश यादव जनता के उतना ही पास जाना चाहते हैं। पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने टावर पर चढ़कर जिस प्रकार लोगों का अभिवादन स्वीकार किया उससे ऐसा लगा कि वह आने वाले समय में भी जनता से जुड़े रहेंगे।
फिलहाल उन्होंने जनता दरबार शुरू करने की घोषणा की है। अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी 18 तारीख से प्रत्येक बुधवार मुख्यमंत्री आवास 5 कालीदास मार्ग पर जनता दरबार लगेगा। जनता दरबार में हर उस व्यक्ति को आने की छूट होगी जो सरकार व्यवस्था से परेशान है या फिर उसे कोई अन्य समस्या है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल जनता की हर समस्या सुनी जाएगी तथा उसे दूर करने की हर संभव कोशिश की जाएगी। ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के समय में भी जनता दरबार लगता था और भारी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के पास आते थे। प्रदेश में जब सत्ता बदली तो जनता दरबार बंद कर दिया गया लेकिन प्रदेश में सपा की सरकार दोबारा आने पर पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए पुत्र अखिलेश यादव ने जनता दरबार शुरू करने का आदेश दे दिया।
मुख्यमंत्री के इस कदम से अधिकारी काफी सहमें हुए हैं क्योंकि अब उन्हें इस बात का डर सताएगा कि कहीं कोई पीडि़त अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के पास न चला जाए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के इस कदम से आम जनता को काफी लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications