आर्मी चीफ को परेशान करना बंद करे सरकार: भाजपा

हम सुरक्षा मामलों को मुद्दा नहीं बनाना चाहते, लेकिन सरकार को चाहिए कि वह जनरल वीके सिंह को परेशान करने के बजाय उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गौर करे। सेना की स्थिति को लेकर जनरल सिंह द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र के लीक होने पर भी भाजपा नेता ने चिंता जताई। पार्टी ने रक्षा मंत्री एंटनी से कहा है कि वह सेना प्रमुख को 14 करोड़ रूपए की रिश्वत देने की पेशकश सहित उनकी ओर से उठाए गए सभी मुद्दों की जांच कराए।
मालूम हो कि आर्मी चीफ रिश्वत मामले में जांच के आदेश सीबीआई को दिया गया है। सीबीआई इस संबंध में जनरल वीके सिंह से जल्द पूछताछ कर सकती है। इस मामले में सीबीआई ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है और टाट्रा कंपनी के प्रमुख को सम्मन भी जारी कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications