लालू ने जनरल सिंह को बर्खास्त करने की मांग की

यदि गोला-बारूद की कमी थी तो वह इतने दिन तक चुप क्यों रहे। थलसेना प्रमुख को कुंठित करार देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जनरल चुनाव लड़ना चाहते हैं। यदि बलों से संबंधित कुछ मसले हैं तो उन्हें रक्षा मंत्री को विश्वास में लेना चाहिए। रक्षा बलों पर काफी निवेश किया गया है।
लालू ने कहा कि उन्हें अपनी सीमाओं में रहना चाहिए। सपा नेता रामगोपाल यादव ने घटनाक्रम को गंभीर और संवेदनशील बताते हुए थलसेना प्रमुख को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता हमेशा हमारी सेना में भरोसा रखती है। जहां तक पत्र की बात है यह बहुत गंभीर और संवेदनशील मामला है, जिसमें लिखा है कि हमारे 97 प्रतिशत गोला-बारूद अच्छे नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications