गोवा में पेट्रोल हुआ सस्ता लेकिन बीजेपी को फायदा नहीं

Petrol
पणजी। महंगाई के बोझ तले दबी आम जनता को उस समय थोड़ी राहत मिली जब उसने सुना कि गोवा सरकार ने पेट्रोल पर से वैट हटा लिया है। भाजपा ने इसे भूनाने की कोशिश की लेकिन यह दांव उसी पर भारी हो गया। स्वंय एमपी और कर्नाटक के राजनेता इस बात पर उखड़ गये कि और राज्यों से गोवा की तुलना करना न्याय संगत नहीं है।

गोवा और अन्य राज्यों की आय और आमदनी में फर्क है इसलिए सब राज्य से वैट नहीं हटाया जा सकता है। राज्य सरकार इसमें कुछ नहीं कर सकती है। जो सोचना है वो केन्द्र सरकार सोचे। राजनेताओं के इस बयान से भाजपा खुद हैरान हो गयी और उसने अपने मुंह पर ताला लगा लिया।

गौरतलब है कि गोवा में तीन मार्च के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पेट्रोल की कीमत घटाकर 55 रुपये तक करने का वादा किया था। राज्य में पार्टी के सत्ता में आने के बाद पर्रिकर ने अपना पहला बजट पेश करते हुए कहा, मैं यात्रियों को महंगाई से बचाने के लिए पेट्रोल की कीमत 11 रुपये प्रति लीटर घटाने का प्रस्ताव रखता हूं।

बजट पारित हो जाने के बाद गोवा में पेट्रोल की कीमत 55 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जो देश में सबसे सस्ती होगी। अभी गोवा में पेट्रोल की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+