महाराष्ट्र में नक्सलियों का तांड़व, 16 सीआरपीएफ जवान शहीद

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में मंगलवार को नक्सलियों द्वारा किए गए लैंड माइन ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 16 जवान शहीद हो गए। सूत्रों ने बताया कि माओवादियों ने सड़क पर लैंड माइन बिछा रखी थी और जैसे ही सीआरपीएफ जवानों की बस उस पर से गुजरी तगड़ा बम ब्लास्ट हुआ। सीआरपीएफ जवान गश्त के लिए निकले थे।
धनोरा तहसील के पशुटोला इलाके के आसपास उनकी बस लैंडमाइन ब्लास्ट की चपेट में आ गई। कई जवानों के घायल होने की भी खबर है। बस पर सीआरपीएफ के 192वीं बटालियन के जवान सवार थे। महाराष्ट्र का यह जिला माओवादी समस्या से जुझ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications