गहने देकर लोन लेने वाले हो जाए सावधान!

मामला मणप्पुरम गोल्ड लोन की रानीपुरा शाखा का है। मुराई मोहल्ला निवासी त्रिलोक हार्डिया के अनुसार उन्होंने पिछले साल लोन लेने के लिए आभूषण गिरवी रखे थे। जब लोन चुकता कर आभूषण रिलीज करवाने आए तो आभूषणों में से सोना ही गायब है। जब उन्होंने अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि स्टाफ बदल गया है इसलिए हम कुछ नहीं कर सकते हैं।
अधिकारियों ने 500 रूपये लेकर मामला रफा-दफा करने को कहा। भिश्ती मोहल्ला के रहने वाले अस्फाक ने भी आरोप लगाया है कि रुपए की कमी के चलते पत्नी सुनेरा के जेवर गिरवी रख एक लाख पांच हजार का लोन लिया था। कुछ समय बाद रुपए जमा कर आभूषण लेने आए तो उसमें से सोना निकाल लिया गया था। रामास्वामी के मुताबित उनकी तो सोने की अंगुठी ही बदल दी गयी थी।
कोतवाली टीआई के अनुसार अभी मामले की जांच की जा रही है। बैंक अफसरों से पूछताछ कर जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications