बसपा के बाबुबली सांसद धनंजय जेल से रिहा

ज्ञात हो कि उन पर हत्या व हत्या का प्रयास जैसे कई गंभीर आरोप थे। श्री सिंह के जेल से रिहा हो जाने के बाद उनके समर्थकों में भारी खुशी है वहीं यह कहा जा रहा है राज्य में बहनजी की सरकार जाने के बाद ही यह संभव हो सका है।
जौनपुर के केराकत इलाके के बेलांव घाट पर एक अप्रैल 2011 को संजय निषाद और नंदलाल की हत्या के आरोप में सांसद को गत 11 दिसम्बर को गिरफ्तार कर 12 दिसम्बर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था। चौदह दिसम्बर को सांसद एवं चार अन्य को गैंगेस्टर कानून के तहत निरूद्ध किया गया।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पन्द्रह दिन पहले दोहरे हत्याकांड में सांसद को जमानत दी तथा गैंगेस्टर एक्ट से भी उनकी जमानत हो गयी। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिले के गैंगेस्टर अदालत के न्यायाधीश शशिकांत उपाध्याय ने दो लाख रूपये के निजी मुचलके पर उन्हें रिहा किया। बसपा सांसद को आज तीन महीने 11 दिन बाद जेल से रिहा किया गया। जेल से रिहा होने के बाद श्री सिंह ने कहा कि लम्बे समय से बसपा में हैं और वह इसी पार्टी में रहेंगे।
उन्होंने कहा कि भले ही बसपा के शासन काल में जेल गए हों लेकिन उनका पार्टी छोडऩे का कोई इरादा नहीं है। उन्होंनें राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल और गृह विभाग के पूर्व प्रमुख सचिव कुंवर फतेह बहादुर का नाम लिये बिना कहा कि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें फंसाया लेकिन उन अधिकारियों का अंजाम क्या हुआ यह सभी देख रहे हैं। उन्होंनें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि सपा सरकार जनहित के काम करती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications