अब सपा में नहीं शामिल हो सकेंगे विपक्षी नेता

Chief minister of Uttar Pradesh Akhilesh Yadav
लखनऊ। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्टï आदेश दे दिया कि विपक्षी दलों से आने वाले किसी भी नेता व कार्यकर्ता को सपा में शामिल न किया जाए। पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों व नगर सचिवों को भेजे अपने निर्देश में कहा कि पार्टी की सदस्यता के नियमों को सख्त किया जाता है तथा नये सदस्यों के शामिल किए जाने में यह विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए कि वह किसी दूसरे दल या पार्टी में न रहे हों।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के ताजा फरमान से जहां विपक्षियों में बेचैनी हैं वहीं सपाई भी कुछ परेशान हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष के करीबी बताते हैं कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद विरोधी दलों के कई दलबदलू नेता सपा में शामिल होने की फिराक में हैं। पार्टी का ऐसा मानना है कि जिसे भी सपा में शामिल होना था वह चुनाव से पहले शामिल हो सकता था लेकिन जो इस वक्त पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का प्रयास कर रहा है उसकी नियत ठीक नहीं है।

पार्टी ऐसा मानती है कि वर्तमान समय में सपा की सदस्यता मांगने वाला अपने निजी हितों के कारण पार्टी से जुडऩा चाहता है ताकि पार्टी में रहकर अपने कार्यों को कर सके। अखिलेश यादव ने जिला स्तर से उन सदस्यों व कार्यकर्ताओं की सूची भी तलब कर ली है जो अब तक पार्टी में शामिल हो चुके हैं। अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह सूची तथा सदस्यता अभियान के तहत जमा की गयी धनराशि को तत्काल मुख्यालय भेज दें। श्री यादव के इस कदम को लेकर पार्टी के ही कुछ नेता नाराजगी जता रहे हैं लेकिन पार्टी अपने निर्णय पर अडिग है और पार्टी नेता कह रहे हैं कि पार्टी नेतृत्व जो निर्णय लेगा वह सभी को मान्य होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+