सपा का रोड मैप- लखनऊ से जुड़ेंगी 4 लेन की सड़कें

अखिलेश यादव ने लोक निर्माण, वन एवं पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए लोहिया पथ को चौडा करने का काम भी शीघ्र शुरु करने के निर्देश दिये। उन्होंने लखनऊ से नेपाल को जोडऩे के लिए लखनऊ-बहराइच-नेपाल तथा लखनऊ-गोरखपुर-सोनौली-नौतनवां रुट की रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिये। यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन सेतुओं की आधारशिला रखी जा चुकी है उनका निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा कर लिया जाये।
उन्होंने कहा कि मई 2007 से पहले जिन सेतुओं का काम शुरू हुआ और बाद में रोक दिया गया उसे एक साल में पूरा किया जाये। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से रायबरेली के लिए प्रस्तावित चार लेन सड़क की समीक्षा की और कहा कि रायबरेली से इलाहाबाद तक के मार्ग को भी चार लेन का बनाया जाये। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम को कन्नौज एवं आजमगढ़ में निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।
पर्यटन क्षेत्र को प्रमुख बताते हुए यादव ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावना है और प्रदेश में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर परा को संजोये कई शहर एवं स्थान हैं, इनको यदि सही ढंग से प्रचारित एवं प्रसारित किया जाय तो प्रदेश में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने दिल्ली से पर्यटकों को लेकर आगरा या प्रदेश के अन्य शहरों के लिए आने वाली बसों को दिल्ली में ई-सुविधा द्वारा परमिट दिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जहां आवश्यक हो वहां विभागीय कार्यप्रणाली में तत्काल संशोधन किया जाये।












Click it and Unblock the Notifications