लोकपाल पर एक और कदम आगे बढ़ी सरकार

राज्यसभा में लोकपाल विधेयक पर विपक्ष के संशोधनों के स्वीकार या अस्वीकार होने से पहले ही आधी रात को यकायक सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। विपक्ष से लेकर सिविल सोसाइटी ने इसका ठीकरा केंद्र सरकार और खासतौर से कांग्रेस के सिर फोड़ा था। अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना औऱ योगगुरु बाबा रामदेव इस बार भ्रष्टाचार और लोकपाल पर एक साथ देशव्यापी आंदोलन चलाने की योजना पर काम कर रहे हैं।
हालिया चुनावों और पार्टी की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर कांग्रेस अब लोकपाल मुद्दे पर खुद के खिलाफ और माहौल नहीं बनने देना चाहती। इस बारे में पीएम ने अपनी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से वार्ता की है। तैयारी इस विधेयक को राज्यसभा में ही फिर से पेश करने की है, लेकिन विपक्ष अब पुरानी प्रक्रिया की प्रासंगिकता और वैधानिकता पर सवाल उठा रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रमुख विपक्षी दलों से इस बाबत सरकार के दूतों ने बात भी की है। बैठक की औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications