उत्तराखंड में कांग्रेस लौटी पटरी पर, मंत्रिमंडल का गठन आज

Vijay Bahuguna
देहरादून। लगता है कि उत्तराखंड में सियासी संकट सुलझ गया है। समझौते की राजनीति के तहत पहाड़ में मामला पटरी पर आ गया है। आज शाम चार बजे उत्तराखंड में बहुगुणा के मंत्रिमंडल के मंत्री शपथ लेंगे। जिसमें हरीश रावत के तीन समर्थकों को मंत्री पद दिया जाएगा।

जो खबर आ रही है कि उसके मुताबिक विजय बहुगुणा के मंत्रिमंडल में 11 मंत्री शामिल होंगे। इनमें कांग्रेस के छह और पांच गैर कांग्रेसी विधायक हैं। जिनमें 3 कांग्रेसी हरीश रावत के साथी हैं।

गौरतलब है कि अभी तक तल्ख अंदाज में नजर आ रहे हरीश रावत रविवार से ही काफी नर्म हैं। उन्होंने सोमवार को साफ कहा था कि राज्य के मुख्यमंत्री का पद खाली नहीं है और जो समस्या पैदा हुई है, उसका समाधान पार्टी के भीतर ही खोजने की कोशिश की जा रही है और हम उसे मिल बैठ कर सुलझा लेंगे।

राज्य में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और उनकी पार्टी राज्य के लोगों से किये वादे जरूर पूरा करेगी। जिससे अंदाजा लगा लिया गया था कि पार्टी हाईकमान और रावत के बीच किन्ही महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समझौता हो चुका है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस ने बीएसपी की तीन और यूकेडी की एक सीट के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+