नये डीजीपी के लिए कड़ी चुनौती होगी यूपी की कानून-व्‍यवस्‍था

New DGP of Uttar Pradesh Ambreesh Chandra Sharma
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में हो रहे ताबड़तोड़ तबादलों के तहत 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। मायावती के करीबी पुलिस महानिदेशक अतुल कुमार को हटाते हुए अम्बरीष चन्द्र शर्मा को नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया। शर्मा ने उत्तर प्रदेश के 52वें पुलिस महानिदेशक के रूप कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरस्त रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

1977 बैच के आईपीएस अंबरीश शर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात की तथा कहा कि जो भी अपराधी जमानत पर जेल से बाहर हैं उनको सूचीबद्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पता लगाना होगा जमानत पर बाहर घूम रहे अपराधियों की कार्यप्रणाली क्या है कहीं वह दोबारा अपराध के क्षेत्र में सक्रिय तो नहीं हो गए। अंब्रीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकताओं में रहेगा।

उन्होंने चुनाव के दौरान हिंसक वारदातों को अंजाम देने वालों को आगाह करते हुए कहा कि मामलों की जांच होगी जिन लोगों को दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी भले ही वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो। उनके कार्यकाल में किसी को भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड करने की इजाजत नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों की उनके गृह जिले में तबादला किए जाने की पहले की नीति पर जल्द अमल किया जायेगा। इसके साथ महानिरीक्षक एवं उपमहानिरीक्षक के समाप्त किए गये क्षेत्रों की बहाली के लिए सरकार से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पर राजनीतिक लोगों के दबाव में काम नहीं करेगी हालांकि कोई राजनीतिक हस्ती उचित सुझाव देती है तो उस पर विचार अवश्य किया जाएगा। आखिर में उन्होंने एक बात फिर दोहरायी कि पुलिस अपराधियों के साथ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों की जगह जेल में होगी या उसे प्रदेश छोड़ कर जाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+