काजमी से पूछताछ कर रहे हैं मोसाद के अधिकारी

गौरतलब है कि काजमी ने शिकायत की है कि दिल्ली पुलिस के अलावा इस्राइली अधिकारी भी उससे रोज पूछताछ कर रहे हैं। अपनी पहचान छुपाने के लिए ये अधिकारी यूनिफॉर्म में नहीं होते। कोर्ट ने कहा कि यूनिफॉर्म और नेम पट्टिका को लेकर स्पेशल सेल के जवाब में कुछ नहीं कहा गया है। इस मामले में विस्तृत जवाब दाखिल किया जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले में एक अन्य ईरानी नागरिक मसूद सदागतजेदाह के खिलाफ वारंट जारी किया है।
सीएमएम ने जानना चाहा कि क्या पूछताछ करने वाले अफसरों के नाम का रजिस्टर रखा जाता है। यदि यह नहीं रखा जाता तो इस बारे में जानकारी हलफनामे के जरिये दी जाए। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की जब काजमी के वकील ने कहा कि उसके मुवक्किल को लैब टैस्टिंग की चीज बना दिया है और उसे पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। यहां बता दें इस्राइली दूतावास कार बम धमाके मामले में गिरफ्तार पत्रकार सैयद मोहम्मद अहमद काजमी के समर्थन में 26 मार्च को संसद के सामने प्रदर्शन होगा। इसमें पत्रकार समेत तमाम संगठन के लोग शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications