सपा अगर यूपीए में शामिल हुई तो कोई ऐतराज नहीं: दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र में सपा-कांग्रेस के गठबंधन से 2014 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की नीतियों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी लोकसभा चुनाव अपने दम पर ही लड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने भी कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं। जोशी ने कहा कि सपा के यूपीए में शामिल होने पर फैसला पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पीएम मनमोहन सिंह को ही लेना है।
मालूम हो कि दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद से राजनीति गलियारे में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। सपा के वरिष्ठ नेतागण श्री सिंह के इस कथनी पर खासा नाराज हैं। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह ना तो प्रधानमंत्री हैं और ना ही यूपीए अध्यक्ष फिर उन्हें कोई हक नहीं बनता कि वह इस तरह के बयान दें।












Click it and Unblock the Notifications